बिजनौर में तेज आवाज को लेकर लाउडस्पीकर पर कार्रवाई, एसपी ने दिए उतारने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिजनौर। धार्मिक स्थलों पर निर्धारित ध्वनि मानकों के अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान तेज आवाज में अजान की आवाज आने पर पुलिस अधीक्षक केके विश्नोई ने लाउडस्पीकर उतरवाने के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, एसपी केके विश्नोई और जिलाधिकारी जसजीत कौर जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर के समीप स्थित एक मस्जिद से तेज आवाज में अजान की आवाज आ रही थी। इससे निरीक्षण में व्यवधान को देखते हुए एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को लाउडस्पीकर उतरवाने के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। धार्मिक कार्यक्रमों और प्रवचनों के दौरान भी ध्वनि की तीव्रता निर्धारित सीमा में रखने तथा आवाज परिसर से बाहर न आने देने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की आवाज और निर्धारित ध्वनि मानकों के अनुपालन को लेकर अभियान तेज होने की संभावना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: मोहम्मद रहमान, बिजनौर, उत्तर प्रदेश

और पढ़ें

[the_ad id="164"]