स्योहारा में गौवंशीय अवशेष मिलने के मामले में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिजनौर। स्योहारा थाना क्षेत्र में गांगन नदी किनारे गौवंशीय पशु के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई मेंb गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

मामला ग्राम शाहपुर खेड़ी के पास गांगन नदी का है, जहां एक सितंबर को गौवंशीय पशु के अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, तीb में चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में फिरोज पुत्र साकिब निवासी शाहपुर खेड़ी के पैर में गोली लगी, जबकि विपिन पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी कमाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के b करने का दावा किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेजा गया।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों के गौकशी की घटना में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। फरार आरोपी की पहचान राजू पुत्र खलील के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्ट: मोहम्मद रहमान
बिजनौर,

और पढ़ें

[the_ad id="164"]