टीबी मरीजों को पोषण की पोटली देकर लिया गोद, सुकरौली में 12 नए मरीजों को मिला उपचार संग पोषण का सहारा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर ;सुकरौली से टीबी मरीजों के लिए राहत और सहयोग की खबर सामने आई है। नगर पंचायत सुकरौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को टीबी यूनिट देवतहा-सुकरौली के डीएमसी सुकरौली पर निक्षय पोषण योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान टीबी से पीड़ित 12 नए मरीजों को पोषण की पोटली वितरित की गई और उन्हें गोद लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का उद्देश्य मरीजों को नियमित उपचार के साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

कार्यक्रम में मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, संतुलित और पौष्टिक भोजन करने तथा चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उपचार का पूरा कोर्स करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि टीबी के इलाज में दवाओं के साथ पर्याप्त पोषण भी बेहद महत्वपूर्ण है।

इस दौरान डॉ. धर्मेंद्र तिवारी, डॉ. मनीष तिवारी, रमेश प्रसाद त्रिपाठी, केके सिंह, अशोक पांडेय और राकेश सोनकर ने मरीजों को पोषण की पोटली देकर गोद लिया।

पोषण सामग्री पाने वाले मरीजों में अमन भारती, रामदुलारे, गब्बू जायसवाल, बुद्धू प्रसाद, कोमल प्रसाद, मेवालाल, कुंदन प्रसाद, विशाल राजभर, शारदा देवी, सुरेंद्र कनौजिया, अवधेश प्रसाद और अमरजीत मौर्य शामिल रहे।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से मरीजों को उपचार के साथ पोषण का सहारा मिलेगा और टीबी से स्वस्थ होने की उनकी राह आसान होने की उम्मीद है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]