महराजगंज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत मंगलवार को थाना पनियरा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने पनियरा ब्लॉक में आयोजित सम्मेलन में सहभागिता की।
उपनिरीक्षक सारिका सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को महिला अपराधों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 102 व 108 स्वास्थ्य सेवा तथा 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के उपयोग की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (स्वयं सहायता समूह) और महिला समृद्धि योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं से किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करने की अपील की।









