जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादें, थाना स्तर पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाए, ताकि पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण वहीं प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। एसपी ने सभी प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को इस संबंध में विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]