महराजगंज में अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 5 बोरी यूरिया खाद लदी ई-रिक्शा के साथ एक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंजअवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए पांच बोरी यूरिया खाद लदी ई-रिक्शा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध रूप से खाद की तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 अगस्त 2026 को करीब शाम चार बजे उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह अपने हमराह कांस्टेबल अमित यादव और कांस्टेबल आलोक पाल के साथ क्षेत्र में गश्त और अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए भ्रमण कर रहे थे।

इसी दौरान थाना कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम जिगनिहा में पुलिस टीम ने एक ई-रिक्शा को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा पर अवैध रूप से लदी पांच बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। पुलिस ने मौके से अजय पुत्र गया प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया

गिरफ्तार अभियुक्त को थाना कोल्हुई लाकर उसके खिलाफ धारा 113 कस्टम के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए अभियुक्त को कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]