फरेंदा रोड जिला उद्योग चौराहा पर खुला हाईटेक जिम, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। शहर के फरेंदा रोड स्थित जिला उद्योग चौराहा पर सोमवार को नए हाईटेक जिम का शुभारंभ हुआ। जिम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पद प्रत्याशी निरमेश मंगल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जिम के ऑनर सूर्य प्रताप राज ने बताया कि शहर के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिम में आधुनिक फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि जिम सुबह 5 बजे से 10 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। इन निर्धारित समय में नगर के लोग जिम पहुंचकर नियमित व्यायाम और फिटनेस गतिविधियां कर सकेंगे।

उद्घाटन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पलता मंगल ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए नियमित व्यायाम और फिटनेस बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। रोजाना व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियों से बचाव में भी मदद मिलती है।

पूर्व विधायक पद प्रत्याशी निरमेश मंगल ने कहा कि महराजगंज शहर में हाईटेक जिम का खुलना खुशी की बात है। इससे युवाओं समेत नगर के लोगों को फिटनेस के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने लोगों से नियमित व्यायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
इस दौरान जिम संचालक सूर्य प्रताप राज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जिम की सुविधाओं की जानकारी दी। उद्घाटन के बाद लोगों ने जिम में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों का भी जायजा लिया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]