नेपाल में प्राकृतिक आपदा में मृतकों को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नौतनवा (महराजगंज) नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा एवं जलप्रलय में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में रविवार देर शाम भारत-नेपाल सीमा स्थित नो मैन्स लैंड पर कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत और नेपाल के स्थानीय व्यापारी, नागरिक, पुलिस प्रशासन, नेपाल पुलिस तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल हुए।

श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने नेपाल में आपदा के दौरान हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराना रोटी-बेटी का संबंध है। नेपाल इस समय गंभीर संकट से गुजर रहा है और इस मुश्किल घड़ी में भारत के लोग नेपाल के साथ खड़े हैं तथा हर संभव मदद के लिए तत्पर हैं।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब महराजगंज के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, लुंबिनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल राय माझी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, बबलू सिंह, श्रीनिवास जायसवाल, बैजनाथ, कौशल, राजू पटवा, रामानंद रौनियार, आनंद जायसवाल, प्रेम जायसवाल, बेलहिया इंस्पेक्टर हरिराम डांगी, सोनौली चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज समेत बड़ी संख्या में पत्रकार, व्यापारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]