सोहसा मोक्ष धाम के विकास के लिए एकजुट हुए क्षेत्रवासी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कसया। तहसील क्षेत्र में छोटी गंडक नदी के तट पर स्थित सोहसा मोक्ष धाम के विकास और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर रविवार को मोक्ष धाम परिसर में क्षेत्रीय नागरिकों की बैठक हुई। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र के आह्वान पर आयोजित बैठक में मोक्ष धाम की वर्तमान स्थिति, आवश्यक सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में देव दीपावली के अवसर पर वर्ष 2024 और 2025 में क्षेत्रीय सांसद विजय कुमार दुबे द्वारा सोहसा मोक्ष धाम के विकास को लेकर की गई घोषणाओं का उल्लेख किया गया। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि सांसद क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए मोक्ष धाम में विकास कार्य शीघ्र शुरू कराएंगे। इसके लिए 30 सितंबर 2026 तक इंतजार करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में बताया गया कि देव दीपावली 2025 के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने संकल्प लिया था कि यदि जिम्मेदार स्तर से मोक्ष धाम का विकास नहीं कराया जाता है तो जनसहयोग से आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसी संकल्प के तहत निर्णय लिया गया कि यदि 30 सितंबर तक विकास कार्य शुरू नहीं होता है तो अक्टूबर 2026 से क्षेत्रवासियों के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य शुरू कराया जाएगा।

नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने कहा कि सोहसा मोक्ष धाम आसपास के करीब 100 गांवों के लोगों की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। यहां लोग अपने स्वजनों को अंतिम विदाई देने पहुंचते हैं, लेकिन इसके बावजूद मोक्ष धाम आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि यहां पहुंचने के लिए बेहतर मार्ग, साफ-सफाई, घाट का विकास, अंत्येष्टि के दौरान बारिश से बचाव के लिए शेड तथा लोगों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की आवश्यकता है।

बैठक में क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इनमें अनिल त्रिपाठी, उमेश राव, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, विवेक राव, कृष्णमोहन, हेमंत मिश्र, राम नरेश मिश्र, शिव कुमार पांडेय, सुभाष कान्दू, जय प्रकाश वर्मा, अमरजीत, पंकज राव, सत्यजीत सिंह, अभिषांक शर्मा, मनोज पटेल, गोलू पटेल, चंदेश्वर विश्वकर्मा, देवानंद गौड़, सेवा लाल यादव, अरुण कुमार पेशकार, अजय कुमार, प्रमोद मिश्र, संतोष पटेल, आशुतोष मद्देशिया, चंदन मोदनवाल, टाइगर, रंजीत राय, रामदास शर्मा, मनोज यादव, सत्य प्रकाश राव, कमलेश पटेल, कमलेश गुप्ता, हरिओम शर्मा, घनश्याम प्रसाद, त्रिलोकी नाथ दुबे, रमेश गौड़, मोती गौड़, राहुल कुमार, आदित्य पांडेय, निशांत मिश्र, खुर्शीद आलम, शैलेष सिंह, हर गोविंद राव, सतवंत यादव तथा नयी दिशा के उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र आदि शामिल रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]