राष्ट्रीय खेल दिवस पर SSB ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नौतनवा, महराजगंज। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 66वीं वाहिनी द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मेजर ध्यानचंद की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा रही।

द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट विप्लव दौलागजउ के दिशा-निर्देशन में आयोजित साइकिल रैली वाहिनी मुख्यालय से शुरू हुई। रैली सुंडी पुल, राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, नौतनवा मुख्य मार्ग से होते हुए वापस वाहिनी मुख्यालय पहुंची। इसमें SSB के अधिकारी और जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रैली का मुख्य उद्देश्य बल के कार्मिकों में फिटनेस, स्वास्थ्य, अनुशासन और नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान जवानों में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा खेल एवं शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उप कमांडेंट पंचानन महाजन, अमित कुमार सिंह, निरीक्षक अपूर्व आनंद, मणिभूषण प्रकाश सहित SSB के जवान मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]