लोकतंत्र रक्षक सेनानी सुनील शर्मा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर। पहासू थाना क्षेत्र के गांव बनेल निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी सुनील शर्मा का शनिवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र गौरव शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार के दौरान शिकारपुर एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने लोकतंत्र सेनानी के परिजनों को ससम्मान तिरंगा झंडा सौंपा। पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

सुनील शर्मा लंबे समय से विश्व हिंदू परिषद से भी जुड़े हुए थे और संगठन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ राजनीतिक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी पहुंचे। मौके पर एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, तहसीलदार गौरव विश्नोई, नायब तहसीलदार, पहासू थाना प्रभारी सहित विश्व हिंदू परिषद के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजकीय सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार के दौरान माहौल गमगीन रहा। लोगों ने लोकतंत्र रक्षक सेनानी सुनील शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]