मारपीट मामले में पीड़ित महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

A

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के घुघली बुजुर्ग गांव की रहने वाली जलवा देवी ने मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। शिकायती पत्र में महिला ने आरोप लगाया कि 23 अगस्त को उसकी पुत्री अंगिरा और शालू मोटरसाइकिल से दूध देने जा रही थीं।

कर्बला के पास कुछ लोगों ने दोनों को रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और लात-मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि सुरेश ने हंसिया से अंगिरा के सिर पर वार किया, जबकि किशोर ने शालू के सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर दोनों की जान बच सकी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर चोटों के कारण जिला अस्पताल महराजगंज रेफर किया गया। महिला का आरोप है कि थाना स्तर पर सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]