महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज फरेंदा थाना क्षेत्र के बनकटी के निकट शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार कार और स्कूटी की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम कार्यालय पहुंचे।

जानकारी के अनुसार पंचशील नगर वार्ड नंबर-3 निवासी तीन लोग स्कूटी संख्या UP 53 EE 3933 से घूमने जा रहे थे। इसी दौरान सोनौली की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही अर्टिगा कार ने बनकटी के पास स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी सवार जावेद पुत्र साबिर (34 वर्ष) और परी पुत्र मंगरू (15 वर्ष) की मौत हो गई।

वहीं फरहान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस ने कार को भी अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और कार चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]