नौतनवा महाराजगंज;66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कैम्पियरगंज में गुरुवार को द्वितीय कमांडर अधिकारी कार्यवाहक कमांडेंट कमविप्लव दौलगऊ, उपस्थिति में भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास एवं सुरक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया
इस अवसर पर के सरस्वती विद्या मन्दिर सीमा जागरण मंच, एस एन एम एकेडमी खैराती बी के पब्लिक स्कूल भगीरथपुर एवं राजीव गांधी पी जी कॉलेज नौतनवा से आई बहनों ने सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों की कलाइयों पर प्रेम एवं स्नेहपूर्वक रक्षा सूत्र राखी बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम के दौरान जवानों और बहनों के बीच भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनात्मक झलक देखने को मिली
सभी ने वाहिनी के अधिकारीगण एवं कार्मिकों को राखी बांधते हुए देश की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारीगण और कार्मिकों ने भी बहनों के इस स्नेह और अपनत्व के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा उनकी सुरक्षा सम्मान एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, जिम्मेदारी और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है
66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा समय-समय पर स्थानीय विद्यालयों एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ऐसे आयोजन सशस्त्र सीमा बल और आमजन के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे एवं सौहार्द को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
रक्षाबंधन के इस भावपूर्ण अवसर पर वाहिनी परिसर में उत्सव एवं आत्मीयता का वातावरण माहौल बना रहा। बहनों द्वारा जवानों की कलाइयों पर बांधी गई राखियों ने देश की सुरक्षा में समर्पित सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों और समाज के बीच मजबूत होते रिश्तों का संदेश दिया
इस अवसर पर अमित कुमार सिंह पंचानन महाजन अपूर्व आनन्द निरीक्षक मणिभूषण प्रकाश निरीक्षक अमित कुमार निरीक्षक कुमार पवन निरीक्षक मोहिंद्र कुमार एवं शवन के फिल्वन, आयशा प्रवीण, दीप शिखा सर्वजीत सिंह सहित एसएसबी व छात्राएं आदि लोग मौजूद रहे।









