रक्षाबंधन पर बस स्टेशन में अव्यवस्था, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली बस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कसयारक्षाबंधन पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए निकली बहनों को कसया बस स्टेशन पर अव्यवस्था के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं के लिए सरकारी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा के बावजूद पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं होने से यात्री उमस भरी गर्मी में घंटों बसों का इंतजार करते रहे।

शुक्रवार को सुबह से ही कसया बस स्टेशन पर पडरौना, गोरखपुर, तमकुहीरोड और देवरिया जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगी रही। यात्रियों का कहना था कि काफी देर बाद इक्का-दुक्का बसें पहुंच रही थीं। पहले से यात्रियों से भरी बसों में सवार होने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की तक की स्थिति बन रही थी। महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ी।

स्टेशन की व्यवस्था का आलम यह रहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया पूछताछ काउंटर खाली पड़ा था। स्टेशन प्रभारी का कक्ष भी बाहर से बंद मिला। परिसर में कई बसें खड़ी दिखाई दीं, लेकिन उनके संचालन की स्थिति और रवाना होने के समय की जानकारी देने के लिए कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था।

परिसर में मौजूद एक बस चालक ने बताया कि कई बसें रवाना हो चुकी हैं और उसकी बस भी जाएगी, लेकिन तत्काल रवाना होने की स्थिति में नहीं है। वहीं खड़ी अन्य बसों के संचालन को लेकर यात्रियों को स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।

रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा की सुविधा के बावजूद परिवहन व्यवस्था को लेकर यात्रियों में नाराजगी रही। यात्रियों ने मांग की कि पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जाए और बस स्टेशन पर पूछताछ काउंटर को सक्रिय रखते हुए यात्रियों को बसों की उपलब्धता और समय की सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]