मारपीट का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तमकुहीराज (कुशीनगर)। नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड संख्या-8 में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और तूल पकड़ गया है। वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार को राष्ट्रीय बजरंग दल का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित हिंदू परिवारों से मिला, उनका हालचाल जाना और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद तमकुहीराज थाने पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर घटना में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ न्याय होना चाहिए और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार दंडित किया जाए। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर मामले का जल्द खुलासा करने की भी मांग की।

थाना प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उनके अनुसार, घटना के संबंध में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर व्यापक चर्चा हो रही है। स्थानीय लोग भी मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और न्याय मिलने तक उनकी हर संभव मदद करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएगा। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पीड़ित परिवार के सदस्य थाने पर मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]