ऑटो से लड़की को लाकर सिंदुरिया में फेंकने की कोशिश, ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर के सिंदुरिया में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ऑटो से एक लड़की को लाकर फेंकने की कोशिश कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गोरखपुर के पादरी बाजार से लड़की को ऑटो में बैठाकर अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सिंदुरिया पहुंचे थे।

आरोप है कि सिंदुरिया पहुंचने के बाद दोनों युवक लड़की को मौके पर छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और मौके पर शोर-शराबा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने लड़की को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लड़की नशे की हालत में बताई जा रही है। पकड़े गए युवकों में एक गोरखपुर और दूसरा रामकोला क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है। लड़की को कहां से लाया गया था, उसे सिंदुरिया क्यों लाया गया और उसे मौके पर छोड़ने की कोशिश क्यों की जा रही थी, इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे। सिंदुरिया की इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]