सांसद इमरान मसूद के परिवार में सियासी घमासान, भतीजे हमजा ने लगाए गंभीर आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के परिवार में चल रहा पारिवारिक और सियासी विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। शनिवार को सांसद के भतीजे हमजा नोमान मसूद ने फेसबुक लाइव के जरिए अपने रिश्तेदारों शादान मसूद और शायान मसूद पर गंभीर आरोप लगाए। शादान और शायान हाल ही में सपा में शामिल हुए हैं। हमजा ने दावा किया कि परिवार पिछले करीब पांच वर्षों से कई मामलों को चुपचाप सहन करता रहा, लेकिन अब उनकी बहन के साथ कथित ज्यादती के बाद चुप रहना संभव नहीं है।

लाइव के दौरान हमजा कई बार भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके पिता पिछले सात दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं और परिवार ऑपरेशन थिएटर के बाहर परेशान है। ऐसे समय में परिवार के बीच राजनीतिक बयानबाजी से उनकी परेशानी और बढ़ रही है।

हमजा ने आरोप लगाया कि उनकी बहन के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई तथा उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि परिवार ने बहन की इज्जत और पिता के सम्मान को देखते हुए लंबे समय तक मामले पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा।

हमजा ने यह भी दावा किया कि उनके पास घर के अंदर की बातचीत और कुछ बैठकों से जुड़ी रिकॉर्डिंग मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि यदि विवाद बढ़ता रहा तो वे संबंधित रिकॉर्डिंग और वीडियो सार्वजनिक कर सकते हैं।

इधर, हमजा के फेसबुक लाइव पर नकुड़ से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और सपा नेता साहिल खान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह पारिवारिक मामला है और इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बीच में लाना उचित नहीं है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]