महराजगंजl ग्रामीण क्षेत्रों में किसान के उपकरणों पर हाथ साफ करने वाले चोर गिरोह पर महराजगंज पुलिस ने शिकंजा कसा है। थाना पनियरा पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए हाल ही में हुई चोरी की एक घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन अभियुक्तों को धर दबोचा, जिनके कब्जे से चोरी किया गया एक अददपम्पिंगसेट बरामद हुआ है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के सख्त निर्देशों और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम को क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे और संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे।
थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना स्तर पर पंजीकृत मुकदमा के तहत वांछित चल रहे अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। शनिवार (22 अगस्त 2026) को सटीक सूचना और सुराग के आधार पर घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों में स्थानीय और पड़ोसी जनपद के शातिर शामिल हैंl राजू पुत्र बसंत (उम्र करीब 41 वर्ष), निवासी ग्राम गांगी टोला भेड़िया, थाना पनियरा, भागवत पुत्र बनारसी (उम्र करीब 45 वर्ष), निवासी ग्राम गांगी टोला भेड़िया, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज व पप्पू पुत्र रामाजय उर्फ लोहा (उम्र करीब 31 वर्ष), निवासी करमौरा राजी टोला, थाना गुलरिहा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया l
बरामदगी और मुकदमे में धारा की बढ़ोत्तरी
पुलिस ने गिरफ्तार किया गया l
थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ सभी अग्रिम विधिक प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की।









