नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में गिरफ्तारी की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परेशान परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार घटना 13 अगस्त 2026 की रात करीब 12 बजे की बताई गई है। आरोप है कि आरोपी नाबालिग को अपने साथ ले गया, जिसके संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया

परिजनों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है और मुकदमा वापस लेने के लिए धमकियां दी जा रही हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी के परिजन मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं, जिससे परिवार भयभीत है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक मामले में नाबालिग का बयान भी दर्ज कराया जा चुका है, इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार में असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी कराने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

शिकायती पत्र में पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचक को आवश्यक निर्देश देकर आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कराने का अनुरोध किया गया है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]