नाग पंचमी पर कबड्डी प्रतियोगिता में बिसोखोर ने जीता खिताब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निचलौल। विकासखंड निचलौल के ग्राम सभा रमपुरवा में नाग पंचमी के पावन अवसर पर महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के दर्जनों गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया।फाइनल मुकाबला बिसोखोर और मेजबान रमपुरवा की टीम के बीच हुआ।

रोमांचक मुकाबले में बिसोखोर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रमपुरवा को 15 अंकों के अंतर से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह और उपाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष नाग पंचमी के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड, ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संजय प्रताप राव, अशोक विश्वकर्मा, सनी बाबू, चंदन सिंह, अनिल अंबानी, वाल्मीकि सिंह, शैलेश कनौजिया, बिट्टू सिंह, जितेंद्र गोड़ और रविंद्र विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

प्रतियोगिता देखने पहुंचे बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

रिपोर्टर अरुणेश कुमार गुप्त

और पढ़ें

[the_ad id="164"]