लक्ष्मीपुर कोर्ट में पोखरे में डूबने से युवक की मौत, शव की तलाश जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। सिंदूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर कोर्ट में सोमवार को पोखरे में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बबलू चौधरी (32) पुत्र विशुन दयाल, निवासी लक्ष्मीपुर कोर्ट के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गांव के बाहर स्थित पोखरे में बबलू चौधरी डूब गए। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह नशे की हालत में थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाश शुरू कराई गई।

चिउटहा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस टीम की निगरानी में पोखरे में शव की तलाश जारी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]