हाटा विधायक ने शहीद परिवार को किया सम्मानित, कैप्टन अमर सिंह के बलिदान को किया नमन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाटा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा के “शहीद एवं युद्धवीर परिवार के घर भेंट” अभियान के तहत हाटा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-2 बखराबाद में वीर शहीद कैप्टन अमर सिंह के परिवार का सम्मान किया गया।

हाटा विधायक ने शहीद के घर पहुंचकर उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कैप्टन अमर सिंह के राष्ट्र के प्रति समर्पण, अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की रक्षा की। शहीद परिवारों का त्याग और योगदान देश के लिए अमूल्य धरोहर है। शहीदों की गौरवगाथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मुंशी सिंह, पूर्व प्रधान तेज बहादुर सिंह, अर्जुन गुप्ता, अनुराग कुशवाहा, राकेश सिंह, विद्या बरनवाल, राकेश शुक्ला और हरेंद्र राव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने कैप्टन अमर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]