फरेंदा बृजमनगंज मार्ग पर अज्ञात अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बृजमनगंज/ महराजगंज फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर समय माता मंदिर एवं दुर्गा मंदिर मोड़ के बीच मे एक युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में सड़क के किनारे मिला है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।पुलिस प्रथमदृष्टया सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण युवक की मौत होने की आशंका जता रही है।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि ग्राम विशुनपुर अदरौना के चौकीदार महगू ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव, जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है, सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

पुलिस के अनुसार, गहनता से देखने पर मृतक के शरीर पर सिर, पैर, हाथ, कंधे आदि में जाहिरा चोटें दिखाई दीं। आसपास के लोगों से मृतक के संबंध में पूछताछ की गई लेकिन उक्त व्यक्ति का नाम/पता ज्ञात नहीं हो सका।

थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त व्यक्ति की मृत्यु के संबंध में प्रथमदृष्टया सड़क दुर्घटना से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए शव को मोर्चरी हाउस महाराजगंज भेजवाया गया है l मृतक व्यक्ति का पता लगाने मे पुलिस अपने कार्यवाही मे जुटी हुई है l

और पढ़ें

[the_ad id="164"]