तीन बाइक आपस में भिड़ीं सात घायल, मां बेटे की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निचलौल थानाक्षेत्र के निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर सिरौली पेट्रोल पंप के पास रविवार को तीन बाइक में आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीनों बाइक पर सवार कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी पहुंचाया गया।इस हादसे में शामिल एक बाइक पर शिवबसंत विश्वकर्मा पुत्र अयोध्या विश्वकर्मा, निवासी भगतपुरवा टोला डगरू पुर अपने साथ अंजू पुत्री गजेंद्र को लेकर गोरखपुर इलाज कराने जा रहा था।

इस दौरान उसकी बाइक में पीछे से दूसरी बाइक से आ रहे उदयभान चौहान पुत्र राजेंद्र चौहान और छोटू कुमार भारती पुत्र राजन दोनों निवासी ग्राम पैकौली कला थाना कोठीभार की बाइक ने पीछे से ठोकर मार दिया। ये दोनों नेपाल से काम करके अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच तीसरी बाइक पर पीछे से आ रहे राणा प्रताप, उसकी पत्नी रिंकी पटेल और रिंकी का बेटा आद्या निवासी ग्राम कपियां की बाइक भी अनियंत्रित होकर दोनों बाइक में भिड़ गई।

तीनों की आपस में टक्कर इतनी भीषण थी कि सातों लोग घायल हो गए।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए निचलौल सीएचसी पहुंचाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रिंकी पटेल और उसके बेटे आद्या पटेल की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]