फरेंदा-सोनौली हाईवे पर स्पीड राडार का शिकंजा, 28 वाहन पकड़े

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस ने रविवार को फरेंदा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। फरेंदा-सोनौली अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-24 पर इंटरसेप्टर वाहन में लगी स्पीड राडार गन से तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी की गई।

अभियान के दौरान 28 वाहन ओवर स्पीड में पकड़े गए। यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों के खिलाफ मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 56 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

यातायात प्रभारी अरूणेंद्र सिंह ने बताया कि फरेंदा-सोनौली हाईवे पर तेज रफ्तार के कारण कई बार सड़क हादसे सामने आते हैं। ऐसे में स्पीड राडार गन के जरिए वाहनों की लगातार निगरानी की जा रही है।

उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय स्तर पर पुलिस की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]