अनियंत्रित ई-रिक्शा पानी भरे गड्ढे में पलटा, चालक समेत बच्चे सुरक्षित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निचलौल। थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया-अमड़ी मार्ग पर शनिवार को सब्जियां लेकर जा रहा एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक और उसमें सवार बच्चे बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा पर बैठवलिया बाजार से टमाटर, अदरक, नींबू, शिमला मिर्च समेत अन्य सब्जियां लादकर सीमावर्ती क्षेत्र के रेगहिया बाजार ले जाई जा रही थीं। इसी दौरान मिश्रौलिया-अमड़ी मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा पलटा।

ई-रिक्शा पलटते ही आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल चालक और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि गड्ढे में पानी होने के कारण किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे के बाद ई-रिक्शा में लदी सब्जियां सड़क और गड्ढे में बिखर गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने सब्जियों को बाहर निकालने में मदद की। कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]