स्लग – बच्चों की जान से खिलवाड़! मालवाहक पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे स्कूली बच्चे, ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरदोई में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पिहानी से हरियावां खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को बस या सुरक्षित यात्री वाहन के बजाय मालवाहक पिकअप में भरकर ले जाया जा रहा था। बच्चों से भरी इस पिकअप को ट्रैफिक पुलिस ने बस अड्डे के पास चेकिंग के दौरान रोक लिया। अब सवाल यह है कि आखिर बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखकर इस तरह की लापरवाही क्यों बरती जा रही थी?

तस्वीरें हरदोई के पिहानी क्षेत्र की हैं, जहां स्कूली बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए हरियावां ले जाया जा रहा था। लेकिन बच्चों को ले जाने के लिए जिस वाहन का इस्तेमाल किया गया, उसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

आरोप है कि बच्चों को माल ढोने वाली पिकअप में क्षमता से अधिक भरकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बस अड्डे के पास चेकिंग कर रही ट्रैफिक पुलिस की नजर इस वाहन पर पड़ी, जिसके बाद पिकअप को रोक लिया गया और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

नियमों के मुताबिक, बच्चों को प्रतियोगिताओं में ले जाने के लिए सुरक्षित और उपयुक्त यात्री वाहन का इंतजाम किया जाना चाहिए। लेकिन यहां मालवाहक वाहन में बच्चों को ले जाने का मामला सामने आया है।

इस घटना ने स्कूल प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों की चिंता भी बढ़ गई है कि अगर रास्ते में कोई हादसा हो जाता, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता?

फिलहाल, इस मामले में ट्रैफिक पुलिस की आगे की कार्रवाई और जिम्मेदार लोगों पर होने वाली कार्रवाई को लेकर नजर बनी हुई है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]