
शोभायात्रा का शुभारंभ कासगंज शहर के टावर स्थित रामलीला मंदिर में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की आरती उतारकर किया गया। इसके बाद बैंड-बाजों और आकर्षक झांकी के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। इसमें विभिन्न स्थानों से आए छह बैंड शामिल रहे। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
शोभायात्रा को देखने के लिएकासगंजकेअलावाआसपास के जनपदों और ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शोभायात्रा पूरी रात नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जिसका समापन अगले दिन सुबह होना निर्धारित है।
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कासगंज, एटा, हाथरस और अलीगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से पुलिस बल तैनात किया गया।









