सिसवा हादसे में डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की उठी आवाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में अमृत सरोवर निर्माण कार्य के दौरान तीन बच्चों की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। शुक्रवार को बृजेन्द सिंह आशीष ने जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिह सोगरवाल  को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि अमृत सरोवर निर्माण कार्य के दौरान हुई यह घटना अत्यंत दुखद और गंभीर है। आरोप लगाया गया है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के कारण तीन मासूम बच्चों की जान चली गई। इससे निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

शिकायतकर्ता ने  मांग किया  है कि निर्माण कार्य कराने वाली फर्म, ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों की तकनीकी, वित्तीय एवं प्रशासनिक स्तर पर जांच कराई जाय । यदि जांच में लापरवाही सिद्ध होती है तो संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट किया जाए तथा भविष्य में किसी भी सरकारी या नगर निकाय के कार्य में भाग लेने से प्रतिबंधित किया जाय । ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि कोई अधिकारी, ठेकेदार या अन्य जिम्मेदार व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध  नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाय, ताकि मृतक बच्चों के परिजनों को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]