वाराणसी मतदान केंद्र पर भाजपा-सपा कार्यकर्ता आमने-सामने, आशुतोष सिन्हा के पहुंचने पर हंगामा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। वाराणसी में एमएलसी चुनाव के दौरान सदर तहसील स्थित मतदान केंद्र पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब निवर्तमान सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और परिसर में गहमागहमी बढ़ गई।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र परिसर में प्रचार किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान आशुतोष सिन्हा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति ऐसी बन गई कि मौके पर धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।

घटना के बाद मतदान केंद्र पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के बीच फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम होने की जानकारी है।

एमएलसी चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर हुए इस घटनाक्रम ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए प्रचार संबंधी आरोपों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

फिलहाल, प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया जारी है और सुरक्षा बल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]