बाराबंकी में किसानों-मजदूरों की सात मांगों को लेकर ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

SIR के विरोध में भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी ने उठाई आवाज
बाराबंकी। जिले में SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और किसानों-मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नाम ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।

संगठन के प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए और किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से न हटाया जाए।

ज्ञापन में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देने, कर्जमाफी, पेंशन और बीमा की सुविधा, बिजली के निजीकरण पर रोक, बीज विधेयक 2025 पर रोक तथा भूमि अधिकारों की रक्षा की मांग की गई। इसके अलावा चारों श्रम संहिताओं को रद्द करने और मनरेगा बहाल करने की मांग भी उठाई गई।

इस दौरान अयोध्या मंडल महामंत्री सुशील कुमार यादव और युवा नगर अध्यक्ष इमरान समेत संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने राष्ट्रपति से मांगों पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की अपील की।


और पढ़ें

[the_ad id="164"]