गाजीपुर में एमएलसी चुनाव सुबह 10 बजे तक स्नातक में 5.48% और शिक्षक खंड में 11.62% मतदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाजीपुर, 23 अक्टूबर। वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को जनपद में मतदान जारी रहा। सुबह 8 बजे से जिले के 19 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करना शुरू किया। सुबह 10 बजे तक स्नातक खंड में 5.48 प्रतिशत और शिक्षक खंड में 11.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जनपद में स्नातक खंड के कुल 50,283 मतदाता और शिक्षक खंड के 6,194 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए 19 सेक्टर बनाए गए हैं, जबकि सात जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। प्रशासन का प्रयास है कि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो और मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]