कुशीनगर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, दोपहर 12 बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक वोटिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर, उत्तर प्रदेश। कुशीनगर में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान जारी है। जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जनपद में कुल 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3,496 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। दोपहर 12 बजे तक संबंधित मतदान केंद्र पर 45 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं।

प्रशासन की निगरानी में जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। अब तक किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है, ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को निर्धारित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद क्षेत्राधिकारी और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मतपेटियों को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय भेजा जाएगा, जहां मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]