मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने किया मतदान, यूपी की 11 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 11 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हुई, जो शाम चार बजे तक चलेगी। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सुबह करीब 10 बजे लखनऊ के गोमती नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने बूथ संख्या 224 पर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान किया।

प्रदेश के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान को लेकर प्रशासन सतर्क है। मतदान केंद्रों पर निर्धारित व्यवस्थाओं के तहत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

विधान परिषद की इन सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की निगाहें मतदान प्रक्रिया पर टिकी हैं। मतदान समाप्त होने के बाद चुनाव परिणाम को लेकर तस्वीर साफ होगी। फिलहाल प्रदेश के सभी संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने पर जोर दिया जा रहा है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]