सीएम योगी ने मिशन कर्मयोगी के तहत ‘साधना शृंखला’ का किया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन कर्मयोगी के तहत साध‘ना शृंखला’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक संपदा, युवा शक्ति और विकास की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए प्रदेश की पिछली स्थिति पर भी अपनी बात रखी।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा का प्रदेश है। यहां उपजाऊ भूमि, प्रचुर जल संसाधन और देश की सबसे बड़ी युवा कार्यशक्ति मौजूद है। इसके बावजूद प्रदेश लंबे समय तक विपन्नता का सामना करता रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पास अपार संभावनाएं थीं, लेकिन उन्हें उपलब्धियों में बदलने के लिए आवश्यक क्षमता निर्माण की जरूरत थी। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों में राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव को प्रदेश की बदहाली का कारण बताया।

सीएम योगी ने कहा कि एक समय ऐसा भी था, जब उत्सवपूर्ण प्रदेश की पहचान उपद्रवग्रस्त राज्य के रूप में स्थापित कर दी गई थी। उन्होंने प्रदेश की क्षमताओं को पहचानने और उनका समुचित उपयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मिशन कर्मयोगी के तहत शुरू की गई ‘साधना शृंखला’ को प्रशासनिक क्षमता निर्माण और कार्यकुशलता को बढ़ावा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों में बेहतर कार्यसंस्कृति विकसित करने पर केंद्रित है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]