कानपुर में क्राफ्ट रूट्स एग्जिबिशन का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर में देशभर के 87 शिल्पकारों का संगम, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया उद्घाटन

कानपुर। शहर के चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर में क्राफ्ट रूट्स एग्जिबिशन का शुभारंभ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। 23 से 27 अक्टूबर तक चलने वाली इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी में देशभर के 87 शिल्पकार अपने पारंपरिक और हस्तनिर्मित उत्पादों के साथ हिस्सा ले रहे हैं।

प्रदर्शनी में हथकरघा, टेक्सटाइल, हस्तनिर्मित ज्वेलरी और प्राकृतिक रंगों से तैयार उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मिट्टी, धातु और विभिन्न पारंपरिक तकनीकों से तैयार कलाकृतियां भारतीय शिल्पकला की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित कर रही हैं।

इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक हस्तशिल्प को संरक्षित करने के साथ कारीगरों को आधुनिक बाजार से जोड़ना और उनके हुनर को व्यापक पहचान दिलाना है। प्रदर्शनी के माध्यम से शिल्पकारों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और नए बाजार तलाशने का अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम में शिक्षा, तकनीकी संस्थानों और प्रशासन से जुड़े कई प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें सीएसए, एचबीटीयू, आईआईटी और राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

क्राफ्ट रूट्स एग्जिबिशन पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइन के मेल को सामने लाने का मंच है। यह प्रदर्शनी 27 अक्टूबर तक आम लोगों के लिए जारी रहेगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]