आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए 75 मतदान केंद्र, भाजपा-सपा के बीच कड़ा मुकाबला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आगरा। आगरा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में मतदान के लिए कुल 75 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 27 और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए 48 बूथ निर्धारित किए गए हैं। चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं।

आगरा समेत 12 जिलों वाले आगरा खंड में कुल 412 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 262 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 150 बूथ निर्धारित हैं। सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

इस बार दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में चुनौती पेश कर रहे हैं। चुनाव में कुल 25 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 13 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

भाजपा और सपा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है, हालांकि निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी चुनावी समीकरण बदल सकती है। दोनों सीटों पर जीत हासिल करने के लिए प्रत्याशी मतदाताओं का समर्थन जुटाने में लगे हैं।

 

रिपोर्टर – ममता भारद्वाज

और पढ़ें

[the_ad id="164"]