सीतापुर जंगल में कुटिया बनाकर रह रहे व्यक्ति की हत्या, शव मिलने से सनसनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर, यूपी। सीतापुर में जंगल के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक गांवके बाहर जंगल में कुटिया बनाकर रहता था। उसके पैर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिलने की बात सामने आई है। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूरा मामला संदना थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर तेंदुआ गांव का है। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह गांव के पूरब स्थित जंगल में एकव्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी झपटे पुत्र भगौती के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि झपटे गांव के बाहर जंगल में कुटिया बनाकर रहते थे। सुबह शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के पैर पर धारदार हथियार से चोट के निशान बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सूचना मिलने पर संदना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। क्षेत्राधिकारी मिश्रिख ने भी मामले को लेकर जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]