कानपुर में युवक के अपहरण और हत्या का आरोप, परिजनों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर नगर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक युवक का अपहरण कर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। मृतक के परिजनों ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, युवक रात करीब 10 से 11 बजे के बीच घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया।

प्रार्थना पत्र में वाहन का नंबर भी दर्ज किए जाने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि युवक के साथ रास्ते में भी मारपीट की गई। घटना के दौरान स्थानीय लोगों के पहुंचने और आरोपियों के मौके से भागने का भी उल्लेख किया गया है।

मामले में मृतक की पत्नी रीना और उसकी मां ने न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज किया है। घटना को लेकर लगाए गए आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब परिजनों को पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]