ग्रेटर नोएडा में अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दादरी पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, 50 हजार रुपये के पटाखे बरामद

ग्रेटर नोएडा। त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दादरी कस्बे में थाना दादरी पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच कार्टन पटाखे बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय खुफिया जानकारी और बीट पुलिसिंग के माध्यम से अवैध पटाखों के कारोबार की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिस और निशांत निवासी गौतमपुरी, दादरी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना दादरी में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद पटाखे कहां से लाए गए थे और इन्हें किन स्थानों पर सप्लाई किया जाना था। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]