मैनपुरी जमीन विवाद से परेशान ग्रामीणों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैनपुरी। जमीन विवाद और कथित दबंगई से परेशान एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने शपथ पत्रों के साथ शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की मांग की।

मामला कुरावली क्षेत्र के सराय मौजा इसई सराय गांव का है। ग्रामीणों ने योगेंद्र सिंह यादव और उसके साथियों पर जमीन कब्जाने, मारपीट करने, धमकियां देने तथा झूठे मुकदमों में फंसाने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गांव के कई परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

शिकायत में शैलेश जैन से जुड़े जमीन विवाद का भी उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में खेत की पैमाइश कर मेड़ के निशान लगवाए थे, लेकिन आरोप है कि टीम के लौटने के बाद निशान उखाड़ दिए गए।

ग्रामीणों ने 16 अक्टूबर को शैलेश जैन पर लोहे की रॉड से हमला करने और बचाव में पहुंचे लोगों पर फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज है और आरोपी फरार हैं।

ग्रामीणों ने डीएम से निष्पक्ष जांच, आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार और गवाहों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]