उपजिलाधिकारी ने बताया कि 17 और 24 अक्टूबर 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। इन दिनों बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित बूथों पर उपस्थित रहेंगे।
अभियान के दौरान नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम और अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरवाए जाएंगे।
उपजिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथों का निरीक्षण करने और पात्र युवाओं को मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिकों का नाम सूची में दर्ज कराने के लिए जागरूकता बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और निर्वाचन प्रक्रिया में पात्र नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।








