पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:20 बजे कोल्हुई थाना पुलिस की टीम ग्राम कुशहा के पास मौजूद थी। इसी दौरान पेट्रोल पंप की तरफ से आ रही हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल पर दो बोरी भारतीय यूरिया खाद लदी मिली। पुलिस ने खाद बरामद करते हुए मौके से मुहम्मद उमर (32), निवासी ग्राम जोगियाबारी, थाना कोल्हुई, को गिरफ्तार कर लिया।
कस्टम्स अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोल्हुई में धारा 113 कस्टम्स अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को आगे की विधिक प्रक्रिया के लिए कस्टम कार्यालय, नौतनवा भेजे जाने की जानकारी दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल धीरज दुबे और कांस्टेबल राहुल सिंह शामिल रहे।
बरामदगी:
- भारतीय यूरिया खाद की दो बोरी
- हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल, नंबर UP56L1701









