बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में अवसानेश्वर स्थित गोमती नदी के पुल से एक 35 वर्षीय महिला के छलांग लगाने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान कोठी थाना क्षेत्र के इनायतपुर निवासी शर्मा देवी के रूप में हुई है।महिला के पिता बाबूलाल के मुताबिक महिला बुधवार सुबह ही दिल्ली से घर लौटी थी। घटना के समय वह अपनी 8 वर्षीय बेटी के साथ थी।

महिला के नदी में कूदने की सूचना से परिवार में चिंता का माहौल है। महिला के इस कदम के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कराई गई।
फिलहाल महिला के नदी में कूदने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कोतवाली प्रभारी अनिल पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है महिला अपने 8 साल की बेटी अंशिका के साथ आई थी और नदी में कूद गई।गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश की जा रही है और घटना के कारणों की भी जांच जारी है।









