कुशीनगर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार, 21 अक्टूबरको कुशीनगर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारकपर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन वीर जवानों के त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका सर्वोच्च बलिदान पुलिस विभाग के प्रत्येक कर्मी के लिए प्रेरणास्रोत है।
समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने तथा जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। साथ ही नागरिकों से कानून का पालन करने और समाज में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।









