बाराबंकी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मी पर श्रद्धालुओं से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक पुलिसकर्मी पर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का करीब 20 सेकंड का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि श्रद्धालु नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई विष्णु शर्मा और श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को थप्पड़ मारते और जूते से लात मारते नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी रवीना त्यागी के निर्देश पर संबंधित दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

साथ ही मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि विवाद किन परिस्थितियों में हुआ और घटना में किसकी क्या भूमिका रही।

 

रिपोर्टर:रवेंद्र वर्मा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]