बागपत। जिले में किसान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोताना गांव में 55 वर्षीय किसान प्रमोदका शव ट्यूबवेल पर लहूलुहान हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से वार कर किसान की हत्या की गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में दहशत का माहौल है।

बागपत के एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार है।








