महराजगंज मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला चौपाल का आयोजन, महिलाओं को किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को ठूठीबारी थाना क्षेत्र के कस्बा ठूठीबारी में महिला चौपाल एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 20 महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया।

महिला पुलिस टीम ने चौपाल के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या और दुष्कर्म जैसे अपराधों का डटकर सामना करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही महिलाओं को घर से भागने के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं और उनके व्यक्तिगत एवं सामाजिक प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई। आपातकालीन सहायता के लिए पुलिस हेल्पलाइन 112, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 और स्वास्थ्य सेवा 102 के उपयोग के बारे में बताया गया। वहीं, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सहित महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्या सहित महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं। महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करते हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]