बाराबंकी के विराट दंगल में भारतीय सेना के जवान विवेक पांडे का दमदार प्रदर्शन, पहली ही पटकनी में जीती कुश्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाराबंकी में श्री रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक विराट दंगल महोत्सव में देश-विदेश के नामचीन पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। इसी दौरान भारतीय सेना के जवान विवेक पांडे ने शानदार कुश्ती लड़कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
वर्तमान में अहमदाबाद में तैनात जवान विवेक पांडे ने अखाड़े में उतरते ही ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष किया और कुछ ही सेकंड में प्रतिद्वंद्वी पहलवान को पटकनी देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। जवान के इस शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों और जयकारों से उनका उत्साह बढ़ाया।विवेक पांडे की इस उपलब्धि से दंगल में देशभक्ति और जोश का माहौल बन गया। वहीं, श्री रामलीला सेवा समिति की ओर से भारतीय सेना के जवान को सम्मानित भी किया गया। जवान के इस प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक अखाड़े में भी अपना दमखम दिखाने में पीछे नहीं हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]